पाक का रमजान: जम्मू के बाद अब पाकिस्तान ने उड़ी में भी एलओसी को बनाया निशाना

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 01:01 PM (IST)

श्रीनगर : तीन दिनों तक जम्मू में अंतराष्ट्रीय सीमा को निशाना बनाने के बाद पाक की नापाक नजर अब कश्मीर में एलओसी पर भी पड़ गई है। पाकिस्तान ने बुधवार देर रात को उड़ी में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। सैन्य सूत्रों के अनुसार रात को करीब पौने दस बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी के कमलकूट क्षेत्र में गोलीबारी की। गोलीबारी साढ़े बारह बजे तक जारी रही।


जानकारी के अनुसार फिलहाल किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है और लोग स्थानीय सुरक्षित स्थानों की तरफ कूच कर गये हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News