पाक ने पुंछ के मेंढर और बालाकोट सेक्टर को बनाया निशाना, गोलाबारी में 3 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 05:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ के मेंढर और बालाकोट सेक्टर को अपना निशाना बनाया। फायरिंग और मोर्टार शेलिंग से तीन लोग घायल हो गए।

 

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब सवा तीन बजे, पाकिस्तान ने मेंढार सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी  चल रही है।

 

बता दें कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार शाम पुंछ जिले में शाहपुर और करणी में मोर्टार से गोले दागे थे और गोलीबारी की थी, जिसपर भारतीय सैनिकों ने जोरदार जवाब दिया था। अधिकारियों के मुताबिक इस साल पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का 2,000 से अधिक बार उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीय मारे गये और दर्जनों अन्य घायल हो गये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News