भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने के लिए PAK ने खरीदीं 1 लाख स्नाइपर गोलियां

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 08:45 AM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है। उसकी खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नई-नई साजिशें रच रही है और इसके लिए पैसा भी जमकर खर्च कर रही है।
PunjabKesari
खुफिया सूत्रों के मुताबिक आई.एस.आई. और पाक आर्मी ने भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने के लिए खास तरीके की स्नाइपर गोलियां खरीदी हैं। ये गोलियां स्टील की बताई जा रही हैं।
PunjabKesari
आई.एस.आई. ने बोस्निया और बैल्जियम से करीब एक लाख स्नाइपर गोलियां खरीदी हैं जो कि खास तरीके से प्रशिक्षित आतंकवादियों और पाकिस्तानी आर्मी को मुहैया कराई जाएंगी। पाकिस्तानी सेना स्टील बुलेट्स को सीमा पर अपने उन स्नाइपर्स को मुहैया करा रही है जो करीब 1800 मीटर दूर से अपने लक्ष्य को निशाना लगा सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News