लाल चौक में तिरंगा फहराने वाले शिव सेना नेता को मिली धमकी, घर पर फैंका पाकिस्तान का झंडा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 08:33 PM (IST)

जम्मू: शिव सेना नेता के घर पर कुछ शरारती तत्वों ने पाकिस्तान के झंडे पर धमकी भरा सन्देश लिखकर फैंका है और साथ ही पत्थराव भी किया है। मनीश साहनी जम्मू संभाग के नेता है। उनके अनुसार सोमवार देर रात कुछ बाइक सवार उनके घर के बाहर आए और उन्होंने घर पर पत्थर मारे और धमकी भरा सन्देश फैंककर भाग गए। सन्देश उर्दू में लिखा है। मनीश को जम्मू कश्मीर छोडक़र चले जाने को कहा गया है और साथ ही यह भी लिखा है कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।


पुलिस मौके पर पहुंची और उसने जांच शुरू कर दी है। मनीश साहनी का आरोप है कि पत्थराव के कारण उनके घर के कांच टूट गए हैं। मनीश साहनी की अगुवाई में हाल ही में कुछ शिवसैनिकों ने श्रीनगर जाकर लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। उन्होंने पीएम और सीएम से लाल चौक पर स्थायी तौर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News