जम्मू कश्मीर: गांदरबल में सेना ने मार गिराया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2019 - 11:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू एवं कश्मीर के गंदरबल में भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार तथा गोलाबारूद बरामद हुए हैं। सेना का ऑपरेशन जारी है।

 

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों पर मंगलवार को मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने आज सुबह करीब पौने आठ बजे पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में बिना की उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।पुंछ में पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में रविवार को छह लोग घायल हो गए थे।

 

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने इस साल नियंत्रण रेखा पर 2,000 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिनमें 21 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने कई बार पाकिस्तान से कहा है कि उसके बल 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करे और नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News