Most Painful Diseases: ये हैं दुनिया की सबसे दर्दनाक बीमारियां! जो दर्द के साथ बन जाती हैं जानलेवा, जानें इनके लक्षण?
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 12:10 PM (IST)
Chronic Pain Symptoms : दर्द हमारे शरीर का वो अलार्म है जो बताता है कि अंदर कुछ ठीक नहीं है लेकिन जब यह दर्द हफ्तों नहीं बल्कि महीनों तक खिंच जाए तो यह 'क्रॉनिक पेन' (Chronic Pain) बन जाता है। मेडिकल साइंस में कुछ ऐसी स्थितियां और बीमारियां बताई गई हैं जिनका दर्द सहना इंसान के लिए सबसे कठिन माना जाता है।
एक्यूट और क्रॉनिक दर्द में क्या है अंतर?
आमतौर पर दर्द को दो श्रेणियों में बांटा जाता है:
-
एक्यूट पेन (Acute Pain): यह अचानक होता है, जैसे चोट लगना, कट जाना या मोच आना। यह इलाज के बाद 3 से 6 महीने में ठीक हो जाता है।
-
क्रॉनिक पेन (Chronic Pain): जब दर्द 6 महीने से ज्यादा समय तक बना रहे, तो इसे क्रॉनिक कहते हैं। यह अक्सर नर्वस सिस्टम, रीढ़ की हड्डी या गठिया जैसी बीमारियों से जुड़ा होता है।
यह भी पढ़ें: Vande Bharat में प्लास्टिक वाला खाना! माइक्रोवेव में पैकेट समेत गर्म हो रही थी रोटियां, महिला यात्री ने लापरवाही का किया खुलासा
दुनिया की सबसे दर्दनाक स्थितियां: जिनसे कांप जाती है रूह
-
Cluster Headache: इसे दुनिया के सबसे घातक सिरदर्दों में गिना जाता है। इसमें सिर के एक तरफ अचानक तेज और चुभने वाला दर्द होता है जो घंटों तक रह सकता है। यह दिन में कई बार लौटकर आता है।
-
Herpes Zoster: यह एक वायरल इंफेक्शन है जो नसों को निशाना बनाता है। इसमें शरीर पर फफोले पड़ जाते हैं और ऐसी जलन होती है जैसे किसी ने तेजाब डाल दिया हो।
-
Heart Attack: यह एक मेडिकल इमरजेंसी है। इसमें सीने में भारी दबाव और जकड़न महसूस होती है जो धीरे-धीरे हाथों, गर्दन और जबड़े तक फैल जाती है। यह न सिर्फ दर्दनाक है बल्कि जानलेवा भी है।
-
कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS): यह अक्सर किसी पुरानी चोट के बाद हाथ या पैर में होता है। इसमें प्रभावित हिस्से में लगातार जलन और चुभन होती है और त्वचा का रंग तक बदल सकता है।
-
Frozen Shoulder: इसमें कंधे का जोड़ इतना सख्त हो जाता है कि हाथ उठाना भी नामुमकिन लगने लगता है। यह दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है और इसे ठीक होने में 1 से 3 साल लग सकते हैं।
-
Bone Fracture: हड्डी टूटने का दर्द बेहद तीव्र होता है। इसके साथ तेज सूजन आती है और प्रभावित हिस्से को हिलाना असहनीय हो जाता है।
यह भी पढ़ें: खतरे की घंटी! इन 3 Blood Group वालों को Heart Attack का सबसे ज्यादा खतरा, हो जाएं सावधान नहीं तो...
कब डॉक्टर से मिलें?
अगर आपको शरीर के किसी भी हिस्से में लगातार 3 महीने से ज्यादा दर्द महसूस हो रहा है तो इसे सामान्य मानकर इग्नोर न करें। यह नसों या किसी अंदरूनी अंग की खराबी का संकेत हो सकता है। समय पर पहचान और सही न्यूरोलॉजिकल कोऑर्डिनेशन के जरिए इसका इलाज संभव है।
