किसान नेता दर्शन पाल को लेकर आई बड़ी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2024 - 04:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक और क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल पर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल किसान नेता दर्शन पाल एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) का सदस्य रहा है। दर्शन पाल, जिसका कोडनेम जोसेफ है, को हाल ही में माओवादी संगठन से निष्कासित कर दिया गया था।

PunjabKesari

आपको बता दें कि दर्शन पाल ने भारत सरकार के खिलाफ साल भर चलने वाले किसानों के विरोध प्रदर्शन को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। माओवादियों की ओर से एक प्रेस बयान जारी किया गया है। प्रेस नोट में कहा गया है कि दिल्ली की सीमाओं पर साल भर चले आंदोलन और अब निरस्त किए गए 3 कृषि कानूनों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का नेतृत्व करने वाले माओवादी दर्शन पाल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। वह किसान आंदोलन की आड़ में माओवादी एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं और सरकार को बदनाम करने के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दर्शनपाल सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं।

PunjabKesari
जारी प्रेस बयान के अनुसार, माओवादी की केंद्रीय समिति दर्शन पाल को उनकी पार्टी विरोधी, गुप्त गतिविधियों के कारण पार्टी से बर्खास्त करने, सभी जिम्मेदारियों से हटाने और उनकी पार्टी की सदस्यता रद्द करने की घोषणा करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News