ऑपरेशन कावेरी: सूडान से 365 और भारतीयों की हुई वतन वापसी, अबतक 1725 यात्री पहुंचे स्वदेश

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2023 - 01:22 AM (IST)

नई दिल्लीः संकटग्रस्त सूडान में फंसे अपने लोगों को निकालने के भारत के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी' के तहत 365 लोगों का नया जत्था यहां पहुंचा। विदेश मंत्री ने इसकी जानकारी दी। 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ऑपरेशन कावेरी के तहत और भारतीय (सूडान से) घर वापस आए। 365 यात्री अभी नई दिल्ली में उतरे हैं।'' 
PunjabKesari
भारतीयों के नए जत्थे की वापसी, इस अभियान के तहत दो जत्थों में 754 लोगों के भारत पहुंचने के एक दिन बाद हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, स्वदेश वापस लाए गए भारतीयों की कुल संख्या अब 1,725 पर पहुंच गयी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News