मौसम में सुधार के बावजूद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर चल रही हैं एक तरफ से गाडिय़ां

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 06:11 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में मौसम में सुधार के बावजूद शेष भारत से जोडऩे वाले 300 किलोमीटर लम्बे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात ही जारी है।
इसी दौरान, लद्दाख क्षेत्र का अभी तक शेष भारत से नहीं जुड़ पाया है, हालांकि क्षेत्र को कश्मीर से जोडऩे वाले राजमार्ग पर जमी बर्फ  हटाने के लिए काम तेजी से चल रहा है। ऐतिहासिक मुगल रोड और नियंत्रण रेखा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों से जोडऩे वाली सडक़ें बर्फ  जमने से जनवरी से ही बंद हैं।


यद्यपि सीमा सडक़ संगठन (बी.आर.ओ.) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  (एन.एच.ए.आई.) श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त भाग को एक साथ ठीक कर रहे हैं फिर भी पिछले तीन माह से एकतरफा यातायात की ही अनुमति है। यातायात पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर से जम्मू के लिए यातायात खोल दिया गया है, अगला आदेश आने तक विपरीत दिशा से किसी वाहन को आने की अनुमति नहीं है।


उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर राजमार्ग पर अभी भी मरम्मत का काम चल रहा है वहां केवल एक वाहन निकल सकता है। जाम की समस्या से बचने के लिए सेना या अर्धसैनिक बल सहित किसी वाहन को विपरीत दिशा से आने की अनुमति नहीं है। इसी दौरान लद्दाख को कश्मीर से जोडऩे वाले राजमार्ग पर जोजिला दर्रा के दोनों तरफ  बर्फ  साफ करने के लिए बेकॉन प्राधिकरण युद्ध-स्तर पर काम कर रहा है।


इसी तरह, सडक़ पर बर्फ जमने की वजह से पिछले तीन माह से बंद चल रहे दक्षिण कश्मीर क्षेत्र के शोपियां और जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी को जोडऩे वाले ऐतिहासिक मुगल रोड को दोबारा खोलने के लिए भी बर्फ  को सडक़ से हटाने का काम चल रहा है। सडक़ पर कई फुट बर्फ  जमने की वजह नियंत्रण रेखा के माछिल सेक्टर में दर्जनों गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय कटा हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News