अनोखी शादी: दूल्हा एक दूल्हनें तीन, एक ही मंडप में लिए फेरे

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 12:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के उदयपुर जिले में अनोखी शादी हुई, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। शादी के मंडप में दूल्हा तो एक था लेकिन दुल्हनें 3 थी। सजी धजी तीनों दुल्हनों ने एक दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और जीने मरने की कस्में खाई। हैरानी की बात है कि दूल्हा पिछले कई सालों से तीनों महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार 33 साल के नक्काल कसौटिया को बचपन में पोलियो हो गया था। उसकी पहली बीवी उससे 13 साल बड़ी है, जिसके साथ वह 12 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। 8 साल पहले वह नक्कालाल गांव की लड़की पुनकी से भी प्यार कर बैठा और उसे भी अपने साथ घर ले आया था, वो भी दिव्यांग है। वहीं पिछले 1 साल से तीसरी प्रेमिका रेखा के साथ था। रेखा के गर्भवती होने के बाद उसने शादी करने का फैसला किया।
PunjabKesari
दिलचस्प बात ये है कि नक्कालाल की तीसरी दुल्हन कोई और नहीं बल्कि उसकी पहली प्रेमिका की बहन है। बुधवार को उसने एक ही मंडप में तीनों महिलाओं के साथ शादी रचाई। आदिवासी होने की वजह से नक्काल पर बहु विवाह कानून के तहत एक से ज्यादा शादी करने से रोक नहीं है। दरअसल, आदिवासियों में लिव इन रिलेशनशिप और बहुविवाह आम बात है। वही नक्काल का कहना है कि वह राजी खुशी इन तीनों के साथ अपनी जिंदगी बिता रहा है। वह तीनों भी उसके साथ खुश हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News