गांदरबल में हिमस्खलन की चपेट में आने से कंडक्टर की मौत, चालक घायल

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2020 - 03:21 PM (IST)

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के जिला गांदरबल में जोजिला के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से एक कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
अधिकारियों के अनुसार आवश्यक वस्तुओं वाला एक वाहन लेह की ओर जा रहा था। वहीं जब वाहन शैतान नाले के  पास हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे कंडक्टर की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान तौसीफ  अहमद मीर पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी अरी गोरीपोरा कंगन रूप में की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News