कभी विराट कोहली पर आया था दिल, किया प्रपोज, अब अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2024 - 11:47 AM (IST)
नेशनल डेस्क: इंग्लैंड की मशहूर महिला क्रिकेटर डैनी वायट ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी दोस्त और पेशेवर फुटबॉल टैलेंट एजेंट जॉर्जी हॉज को अपना हमसफर बना लिया है। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी और अब अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया है।
जॉर्जी हॉज से रचाई शादी
डैनी वायट ने अपनी करीबी दोस्त जॉर्जी हॉज से शादी कर ली है। जॉर्जी पेशे से फुटबॉल टैलेंट एजेंट हैं और दोनों की जोड़ी काफी समय से एक-दूसरे के साथ है। पिछले साल साउथ अफ्रीका में डैनी ने जॉर्जी को प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने सगाई की थी।
विराट कोहली पर आया था दिल
डैनी वायट का दिल कभी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर भी आया था। साल 2014 में उन्होंने ट्विटर पर विराट को प्रपोज करते हुए लिखा था, "विराट कोहली मुझसे शादी कर लो।" यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना था।
Making it official! 🤍 Roll on Pt.2 in 🇫🇷 💍 💒 pic.twitter.com/rmsHlCukQF
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) June 10, 2024
विराट की मम्मी का जवाब
विराट कोहली ने इस घटना का जिक्र करते हुए कपिल शर्मा शो में बताया था कि उनकी मम्मी ने इस खबर पर कहा था कि "अभी मेरे बेटे की शादी की उम्र नहीं हुई है।" विराट ने यह बात मजाक में कही थी और बताया कि उनकी मम्मी ने उन्हें कुछ कहने ही नहीं दिया। डैनी वायट और जॉर्जी हॉज की शादी की खबर से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। दोनों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं।