खूंखार शख्स 9 साल की बच्चा से रचाने लगा शादी, किराए पर लाया बाराती ! फिर...
punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 05:06 PM (IST)

London: फ्रांस की राजधानी डिज़्नीलैंड पेरिस में एक 39 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए 9 साल की एक बच्ची के साथ नकली शादी रचाने की कोशिश की। लेकिन Disney स्टाफ के प्रयास से तुरंत घटना को टाल दिया गया। आरोपी पहले से ही एक सजायाफ्ता बाल यौन अपराधी है और ब्रिटेन में सेक्स ऑफेंडर नियमों का उल्लंघन करने के कारण वांछित है।
🇫🇷🇬🇧 UK MAN TRIES TO “MARRY” 9-YEAR-OLD AT DISNEYLAND PARIS
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 25, 2025
A 39-year-old British man tried to stage a fake wedding with a 9-year-old girl at Disneyland Paris for social media clout.
Turns out he’s a convicted pedophile wanted in the UK for skipping sex offender rules.
The… pic.twitter.com/WxPj41WUsu
वह लगभग $150,000 (करीब 1.25 करोड़ रुपए) का खर्च दिखाकर शादी का मंच सजाना चाहता था। लड़की को वेडिंग ड्रेस पहनाकर तैयार किया गया था। Disney स्टाफ ने समय रहते बच्ची को व्हाइट वेशभूषा में देखा और तुरंत मैजिक रियालिटी तोड़ दी। इसके बाद आरोपी और उसके साथ मौजूद 4 अन्य वयस्कों को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को किसी भी तरह का शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। इस मामले ने न सिर्फ डिज़्नी सुरक्षा व्यवस्था की सक्रियता को दिखाया, बल्कि ऑनलाइन संसेशन के लिए खतरनाक हरकतों की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाए हैं।