'वसुधैव कुटुंबकम' पर सऊदी अरब के पूर्व न्याय मंत्री डॉ. अल- इस्सा बोले- 'हम सब एक ही वंशावली से '

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 01:51 PM (IST)

जालंधर : उदारवादी इस्लाम का प्रमुख चेहरा माने जाने वाले सऊदी अरब के पूर्व न्याय मंत्री और वर्ल्ड मुस्लिम लीग के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इस्सा भारत के दौरे पर हैं। अब्दुल करीम अल - इस्सा ने कहा कि विडंबना यह है कि नफरत फैलाने वाली पुस्तकें सकारात्मक, बहुलवादी और रचनात्मक संदेशों को बढ़ावा देने वाली पुस्तकों की तुलना में अधिक व्यापक हैं। मीडिया में दिए वक्तव्य में 'वसुधैव कुटुंबकम' की भारतीय अवधारणा पर उन्होंने कहा कि हमें भिन्नता का उत्सव मनाने और फिर भी एकजुट रहने की आवश्यकता है। 

हम मानते हैं कि हम एक ही पेड़ की विभिन्न शाखाएं हैं। हमारा धर्म मानवता है, हम सब एक ही वंशावली से हैं। वह भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एन.एस.ए.) अजीत डोभाल के विशिष्ट स्नेह निमंत्रण स्वीकार करके भारत में एक सप्ताह के दौरे पर हैं। 'वसुधैव कुटुंबकम' पर सऊदी अरब के पूर्व न्याय मंत्री डॉ. अल- इस्सा बोले- 'हम सब एक ही वंशावली से ' वह भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एन.एस.ए.) अजीत डोभाल के विशिष्ट स्नेह निमंत्रण स्वीकार करके भारत में एक सप्ताह के दौरे पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News