भारत में ओमिक्रॉन का उछाल, 1800 के पार हुए मामले...पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37000 से ज्यादा केस

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 11:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 37,379 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश में ओमिक्रॉन के 1800 के पार हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 1892 हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमिक्रॉन केस हैं जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित 766 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

PunjabKesari

24 घंटे में कोरोना से 124 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 124 लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं 11007 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 1 लाख 71 हजार 830 हो गए हैं। वहीं, कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 17 हो गई है। देश में कुल कोविड-19 के मामले बढ़कर अब 3 करोड़ 49 लाख 60 हजार 261 हो गए हैं। जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत पहुंच गया है।

PunjabKesari

40 लाख से ज्यादा 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान के पहले दिन 40 लाख से अधिक किशोरों ने covid-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बहुत बढ़िया युवा भारत। बच्चों के टीकाकरण अभियान के पहले दिन रात 8 बजे तक 15-18 आयु वर्ग के 40 लाख से अधिक बच्चों को covid-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिली। यह भारत के टीकाकरण अभियान के शीर्ष में एक और उपलब्धि है।'' इस श्रेणी के लिए एक जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद रात साढ़े आठ बजे तक कोविन पोर्टल पर 51 लाख से अधिक किशोरों ने पंजीकरण कराया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News