Public Place पर सुध-बुध खो बैठा कपल, गले लगाकर करने लगा Kiss, पार की अश्लीलता की हदें, फिर Video Viral होते...

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 04:24 PM (IST)

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर एक कपल ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता की सभी हदें पार कर दीं। स्टेशन से बाहर निकल रहे कुछ यात्रियों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए RPF ने जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जगह यह कपल खुलेआम एक-दूसरे को गले लगाकर किस (Kiss) कर रहा था उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का थाना/कार्यालय स्थित है। शुरुआती जांच में आरपीएफ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युगल अत्यधिक शराब के नशे में धुत था। स्टेशन के बाहर सड़क पर काफी देर तक चले इस ड्रामे को देखकर यात्रियों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 'गे निकला पति,' सुहागरात से लेकर हनीमून तक नहीं बनाए संबंध, फिर सच्चाई सामने आते ही...

वायरल वीडियो के संबंध में रायगढ़ RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया, प्राथमिक जांच में साफ दिख रहा है कि युवक-युवती दोनों शराब के नशे में थे और अपनी सुध-बुध खो चुके थे। थाना प्रभारी ने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के बजाय उसी वक्त RPF को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें: नया मंडप, पति वही... शादी हो गई पर फिर भी दुल्हन बनने चलीं, पैसों के चक्कर में शादीशुदा महिलाओं ने भरा फॉर्म

आरपीएफ को वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना का पता चला तब तक दोनों आरोपी मौके से जा चुके थे। वहीं पुलिस और आरपीएफ की टीम CCTV फुटेज की मदद से मामले की आगे की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News