Diwali Holidays: 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दीवाली की छुट्टी, बंद रहेंगे School

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2024 - 12:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में देशभर में दीवाली और छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों में छुट्टियां रहेंगी। इस साल, आपको दीवाली के मौके पर लगातार 4 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय अपने परिवार के साथ यात्रा के लिए बेहतरीन हो सकता है।

31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दीवाली की छुट्टी

इस साल दीवाली को लेकर तारीखों में थोड़ी कंफ्यूजन है। कुछ लोग इसे 31 अक्टूबर तो कुछ इसे 1 नवंबर को मना रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 31 अक्टूबर को दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन लक्ष्मी पूजा और दीपदान होगा। इसके बाद, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा, जिसके चलते इन चार दिनों में स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे।

दीवाली की परंपराएं

दीवाली भारत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों से सजाते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर कार्तिक अमावस्या के दिन अयोध्या लौटने पर दीप जलाकर उनका स्वागत किया था, जिसे दीवाली के रूप में हर साल मनाया जाता है।

इस बार दीवाली और छठ के पर्व के साथ छुट्टियों का यह मौका अपने परिवार के साथ खास बनाने का अच्छा अवसर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News