सावधान बस मालिक और ड्राइवर! एक छोटी सी चूक और लाइसेंस हो जाएगा रद्द, अब दोनों सीधे...
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 12:49 PM (IST)
New Traffic Rules for Buses : होली के पावन पर्व पर अपनों के पास घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने एसी (AC) और नॉन-एसी (Non-AC) बस संचालकों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी हादसे या नियम के उल्लंघन की स्थिति में केवल ड्राइवर ही नहीं बल्कि बस मालिक को भी बराबर का जिम्मेदार माना जाएगा और दोनों पर FIR दर्ज की जाएगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बसों में फायर फाइटर अनिवार्य
यात्रियों की जान से खिलवाड़ रोकने के लिए विभाग ने बसों के लिए नए सुरक्षा मानक तय किए हैं:
-
अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher): हर बस में 10-10 किलो के दो अग्निशमन यंत्र होने अनिवार्य हैं। एक यंत्र ड्राइवर के पास (आगे) और दूसरा बस के पिछले हिस्से में होना चाहिए।
-
दो ड्राइवरों का नियम: लंबी दूरी तय करने वाली एसी बसों में अब दो चालकों की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है ताकि थकान या नींद के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके।
नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस
त्योहार के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विभाग ने हंटर चला दिया है। अगर कोई चालक नशे की हालत में पकड़ा जाता है तो उस पर तो कार्रवाई होगी ही साथ ही बस मालिक को भी कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। विभाग ने मालिकों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्टाफ पर लगातार निगरानी रखें और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करें।
यह भी पढ़ें: Disco और Shorts-Top वाली वो रंगीन रातें! तेहरान की रातों में होता था ग्लैमर का जादू, जब पेरिस और लंदन से भी...
ज्यादा किराया वसूला तो परमिट होगा रद्द
अक्सर त्योहारों के मौके पर निजी बस संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इस बार ऐसा करना भारी पड़ सकता है। यदि किसी यात्री से निर्धारित किराए से एक रुपया भी ज्यादा लिया गया और शिकायत सही पाई गई तो ड्राइवर का लाइसेंस और बस का पंजीकरण (RC) तुरंत निलंबित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: टेंशन खत्म! अब आपके प्राइवेट फोटो-वीडियो कभी नहीं होंगे Leak, बस ये एक क्लिक और Blackmailer होगा सलाखों के पीछे, जानें कैसे?
परिवहन विभाग की अपील
विभाग के अधिकारियों ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे इस होली पर केवल मुनाफे के पीछे न भागें बल्कि यात्रियों को एक सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव दें। विभाग ने सभी देशवासियों को सुरक्षित सफर और शुभ होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।
