अब बिना 'आरोग्य सेतु ऐप' के पायलट नहीं भर सकेंगे उड़ान, DGCA ने बदले नियम

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 03:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने चालक दल के सदस्यों- पालयट और केबिन क्रू के लिए भी आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। महानिदेशालय ने 23 मार्च को विमान सेवा कंपनियों के लिए जारी अपने एक सकुर्लर में आज संशोधन किया है। 

 

इसमें एक नया पैरा जोड़ा गया है जिसके अनुसार चालक दल के सभी सदस्यों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए अनिवार्य रूप से कहा जाना चाहिये जिस पर वे अपनी स्वास्थ्य स्थिति की निरंतर निगरानी करेंगे।  उल्लेखनीय है कि दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई से घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू होने पर यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। 

 

डीजीसीए ने यह भी कह कि चालक दल के किसी एक सदस्य के कोविड-19 संक्रमित पाये जाने पर सभी सदस्यों के लिए घर पर एकांतवास अनिवार्य नहीं होगा। सिर्फ जो सदस्य संक्रमित के सीधे संपर्क में आये हैं उनके लिए ही एकांतवास अनिवार्य होगा। अन्य सदस्यों के लिए विमान सेवा कंपनी के चिकित्सक जो सलाह देंगे उन्हें उनका पालन करना होगा। इससे पहले 23 मार्च को जारी सकुर्लर में चालक दल के किसी भी सदस्य के संक्रमित पाये जाने पर दल के सभी सदस्यों के लिए 14 दिन घर पर एकांतवास अनिवार्य किया गया था। इसके कारण एयरलाइंस के समक्ष कार्यबल की कमी की समस्या आ रही थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News