राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोली सोनिया गांधी, 'मैं हो रही हूं रिटायर'

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2017 - 03:15 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी से एक दिन पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संकेत दिया कि वह सक्रिय राजनीति से हट सकती हैं। सोनिया ने राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में उनकी भूमिका के बारे पूछे जाने पर यहां संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि मेरा काम संन्यास लेना होगा। राहुल को इसी महीने पार्टी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है।

शनिवार को वह सोनिया से पार्टी की कमान संभालेंगे जो पिछले 19 वर्षों से अध्यक्ष पद पर हैं। सोनिया का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा नहीं रह रहा है जिसके कारण उनकी सक्रियता भी कम हुई है। गुजरात के महत्त्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह प्रचार से पूरी तरह दूर रहीं। इस समय वह पार्टी अध्यक्ष के साथ-साथ संसद में कांग्रेस संसदीय दल की नेता भी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में उनकी महत्त्वूपर्ण भूमिका रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News