Digital Will: Property ही नहीं, अब आपके Facebook और Instagram पर भी होगा परिवार का हक! नया रुल ला रही है सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 03:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अक्सर किसी अनहोनी के बाद परिवार को मृतक की जमीन, मकान और गहने तो मिल जाते हैं। इन चीज़ों के अलावा उस व्यक्ति के डिजिटल एसेट्स (Digital Assets) जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स या निवेश तक पहुँचना एक बड़ा टास्क बन जाता है। परिवारवालों को प्राइवेसी कानूनों और तकनीकी पेचीदगियों के कारण अक्सर कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसी मुश्किल से बचने के लिए सरकार 'डिजिटल वसीयत'यानि की Digital Will) का नया रुल लाने की तैयारी कर रही है।

क्या है Digital Will और यह क्यों जरूरी है?

आज के दौर में लोग बैंकों के अलावा क्रिप्टो करेंसी, NFT और सोशल मीडिया भी कमाई का एक जरिया है। ऐसे में 'डिजिटल वसीयत' एक कानूनी दस्तावेज की तरह काम करेगी, जिसके जरिए आप अपनी मृत्यु के बाद अपने डिजिटल खातों का मालिकाना हक अपने उत्तराधिकारियों को सौंप सकेंगे।

PunjabKesari

Digital Will में मुख्य रूप से ये चीजें रहेंगी शामिल

  • फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (X) जैसे प्लेटफॉर्म जहाँ आपकी यादें और जरूरी संदेश स्टोर होते हैं।
  • बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टो एसेट्स का एक्सेस।
  • Google Photos या iCloud में रखी कीमती तस्वीरें और वीडियो।
  • ऑनलाइन खरीदे गए शेयर, बॉन्ड्स या NFT।

कैसे काम करती है डिजिटल वसीयत?

वर्तमान में Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ऐसी गाइडलाइन्स पर काम कर रहा है जिससे डिजिटल डेटा ट्रांसफर आसान और सेफ होगा। इन गाइडलाइन्स के लागू होने से परिवार वालों को कानूनी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दिग्गज कंपनियां पहले से दे रही हैं ये सुविधाएं

कई टेक कंपनियों ने यूजर की मृत्यु के बाद डेटा एक्सेस देने के लिए खास फीचर्स पेश किए हैं, जो इस प्रकार है-

1.      Google (Inactive Account Manager): इसमें आप पहले से तय कर सकते हैं कि अगर आपका अकाउंट लंबे समय तक इनएक्टिव रहता है, तो उसका डेटा किसे भेजा जाए।

2.      Facebook (Legacy Contact): इसके जरिए आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को चुन सकते हैं जो आपके बाद आपकी प्रोफाइल को मैनेज कर सके।

3.      Apple (Digital Legacy): iphone यूजर्स अपने 'लिगेसी कॉन्टैक्ट' को नॉमिनेट कर सकते हैं, जिससे उनकी मृत्यु के बाद iCloud डेटा का एक्सेस मिल जाता है।

PunjabKesari

इमरजेंसी में ऐसे परिवार यूज कर सकता है एक्सेस

  • अपने सभी डिजिटल अकाउंट्स और संपत्तियों की एक लिस्ट तैयार करें।
  • अपने मुख्य सोशल मीडिया और गूगल अकाउंट में जाकर 'Legacy Contact' सेट करें।
  • सीधे पासवर्ड देने के बजाय पासवर्ड मैनेजर टूल्स का उपयोग करें, जो इमरजेंसी में आपके परिवार को एक्सेस दे सकें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News