Meta की बढ़ेंगी मुश्किलें, इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर सरकार सख्त
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 05:40 PM (IST)
नेशनल डेस्क : सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े आपत्तिजनक विज्ञापनों के मामले को गंभीरता से लिया है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के निर्देश पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी इस मामले में मेटा से जवाब तलब करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय मेटा से यह स्पष्ट करने को कहेगा कि इंस्टाग्राम पर इस तरह के आपत्तिजनक विज्ञापन कैसे प्रदर्शित हुए और उन्हें रोकने के लिए कंपनी ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
सरकार इस मामले में मेटा के मौजूदा कंटेंट मॉडरेशन और विज्ञापन समीक्षा तंत्र की भी जानकारी मांग सकती है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़े किसी भी प्रकार के कंटेंट या विज्ञापन को लेकर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति है और ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
