Predictions 2026: भारी खून-खराबा, नास्त्रेदमस की खौफनाक चेतावनी: 2026 में एक शहर हो सकता है दुनिया के नक्शे से गायब!
punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 09:06 AM (IST)
नेशनल डेस्क: साल 2026 की शुरुआत होते ही एक बार फिर सदियों पुराने भविष्यवक्ताओं की चर्चाएं तेज हो गई हैं। फ्रांस के प्रसिद्ध ज्योतिषी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर दुनियाभर में अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके अनुयायियों का मानना है कि 2026 मानव इतिहास के लिए उथल-पुथल भरा और खतरनाक साबित हो सकता है।
नास्त्रेदमस ने अपनी चर्चित किताब ‘Les Propheties’ में 2026 को लेकर कई रहस्यमयी संकेत दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उस भविष्यवाणी की हो रही है, जिसमें कहा गया है कि एक “महान व्यक्ति” की मौत बिजली से जुड़ी किसी घटना के कारण होगी। कुछ लोग इसे किसी बड़े और लोकप्रिय वैश्विक नेता की हत्या, सत्ता परिवर्तन या राजनीतिक तख्तापलट से जोड़कर देख रहे हैं।
कौन थे नास्त्रेदमस?
नास्त्रेदमस का असली नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस था। वे 16वीं सदी के प्रसिद्ध चिकित्सक और ज्योतिषी थे। वर्ष 1555 में प्रकाशित उनकी किताब में 900 से अधिक रहस्यमयी चौपाइयां हैं, जिन्हें अलग-अलग समय की बड़ी घटनाओं से जोड़ा जाता रहा है।
यूरोप में हिंसा की आशंका
2026 को लेकर एक और भविष्यवाणी स्विट्जरलैंड के टिसिनो (Ticino) इलाके से जुड़ी है। इसमें वहां भारी खून-खराबे की बात कही गई है। यह इलाका आम तौर पर शांत माना जाता है, लेकिन भविष्यवाणी के अनुसार किसी राजनीतिक या सैन्य फैसले के बाद हालात बिगड़ सकते हैं। हाल ही में स्विट्जरलैंड के एक लग्जरी स्की रिजॉर्ट में हुई आग की घटना को भी कुछ लोग इसी संकेत से जोड़कर देख रहे हैं।
“मधुमक्खियों” का रहस्यमयी संकेत
नास्त्रेदमस की एक प्रतीकात्मक भविष्यवाणी में रात के समय हमला करने वाले मधुमक्खियों के झुंड का जिक्र है। विशेषज्ञों के अनुसार, यहां मधुमक्खियां असल में कीड़े नहीं बल्कि दमनकारी या फासीवादी ताकतों का प्रतीक हो सकती हैं। माना जा रहा है कि 2026 में कई देशों में सख्त और तानाशाही शासन उभर सकता है।
सात महीने तक चलने वाला महायुद्ध
नास्त्रेदमस ने एक ऐसे युद्ध की भी बात कही है, जो पूरे सात महीने तक चलेगा और भारी तबाही लाएगा। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि 2026 में किसी बड़े वैश्विक संघर्ष की शुरुआत हो सकती है। अनुमान है कि यह टकराव दो शक्तिशाली देशों के बीच होगा, जहां कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं होगा।
समुद्र में टकराव, एशिया पर मंडराता संकट
भविष्यवाणियों में सात जहाजों के बीच खतरनाक नौसैनिक युद्ध का संकेत भी मिलता है। कई लोग इसे दक्षिण चीन सागर से जोड़ते हैं, जहां पहले से ही चीन, ताइवान, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देशों के बीच तनाव बना हुआ है।
क्यों इतनी डरावनी थीं उनकी भविष्यवाणियां?
इतिहासकारों के मुताबिक, नास्त्रेदमस का निजी जीवन गहरे दुखों से भरा था। उन्होंने प्लेग जैसी बीमारी में अपने परिवार को खो दिया था। इस पीड़ा और धार्मिक ग्रंथों के गहन अध्ययन ने उनकी रचनाओं को गंभीर और भयावह स्वर दिया।
हालांकि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन जब भी दुनिया किसी बड़े संकट की ओर बढ़ती है, उनका नाम फिर सुर्खियों में आ जाता है। 2026 को लेकर जताई जा रही आशंकाएं फिलहाल लोगों के मन में डर के साथ-साथ गहरी जिज्ञासा भी पैदा कर रही हैं।
