Noel Tata Net worth: 12 हज़ार करोड़ की संपत्ति के मालिक है Noel Tata, एक साल में निवेशकों को दिया जबरदस्त मुनाफा, जिसने भी लगाए पैसे हुआ मालामाल

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 02:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: Tata Group के नए चेयरमैन बनते ही Noel Tata अब 165 अरब डॉलर के Tata Group का नेतृत्व करेंगे, जबकि N चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे। आयरिश नागरिकता होने के बावजूद नोएल का काम और पहचान भारत से गहराई से जुड़े हुए हैं।

Noel की कुल संपत्ति (Noel Tata Total Net worth) लगभग 12,455 करोड़ रुपए है, और उनकी Tata Group की यात्रा 1999 में शुरू हुई थी। वह Trent, Voltas और Tata Investment Corporation के प्रेसिडेंट हैं, साथ ही Tata Steel और Titan के Vice President भी हैं।

नोएल की अध्यक्षता वाली कंपनियों ने निवेशकों को एक साल में दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। 2010 से 2021 तक उन्होंने टाटा इंटरनेशनल का नेतृत्व किया, जहां कंपनी का राजस्व 50 करोड़ डॉलर से बढ़कर 300 करोड़ डॉलर हो गया।

नोएल टाटा Family:
नोएल टाटा नवल और सिमोन टाटा के बेटे हैं। उनका विवाह दिवंगत पालोनजी मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री से हुआ है, जो टाटा संस के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक रह चुके हैं। इस विवाह के साथ, नोएल एक और बड़े व्यापारिक परिवार मिस्त्री से जुड़े। नोएल और आलू के तीन बच्चे हैं—माया टाटा, नेविल टाटा, और लिआ टाटा। ये तीनों धीरे-धीरे टाटा समूह के कामकाज में शामिल हो रहे हैं और परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

Tata Trust का चेयरमैन बनने के बाद नोएल ने रतन टाटा और संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उनके नेतृत्व में ट्रेंट के केवल एक स्टोर से बढ़कर अब 890 से ज्यादा स्टोर हो गए हैं। Trent अब Tata Group की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है और नोएल के नेतृत्व में कंपनी की कमाई में पिछले 5 साल में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है।

Trent ने पिछले एक साल में निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है, जहां कंपनी के शेयरों की कीमत 2100 रुपए से बढ़कर 8231 रुपए हो गई, जिससे लगभग 292% रिटर्न मिला है।

Tata Investment ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक साल में 118% रिटर्न दिया है। इसके शेयरों की कीमत 3233 रुपए से बढ़कर 7040 रुपए हो गई है। वोल्टास के शेयर की कीमत अब 1791 रुपए है, जिसने एक साल में 108% रिटर्न दिया है।

Trent के 890 स्टोर:
Noel Tata ने टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब वे 1999 में इसके एमडी बने थे, तब ट्रेंट के पास सिर्फ एक स्टोर था, जबकि अब यह संख्या 890 से भी अधिक हो चुकी है।

Trent अब TCS, Titan और Tata Motors के बाद टाटा समूह की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। नोएल के नेतृत्व में कंपनी ने zara और massimo जैसे वैश्विक ब्रांडों के साथ वेस्टसाइड, star market और zudio ब्रांडों को सफलतापूर्वक प्रबंधित किया है। पिछले पांच सालों में ट्रेंट की कमाई 5 गुना बढ़ी है।

Noel की लंबी प्रतीक्षा:
नोएल टाटा को 2010 में टाटा इंटरनेशनल का एमडी नियुक्त किया गया था, और तब कयास लगाए जा रहे थे कि वे रतन टाटा के उत्तराधिकारी बनेंगे। हालांकि, 2011 में साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप का चेयरमैन चुना गया, जिससे कई लोग हैरान रह गए। 2017 में एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया, तब भी नोएल प्रमुख दावेदार थे। उन्हें 2018 में सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किया गया।
 
Noel के सामने Tata Trust की सामाजिक भलाई की परंपराओं को आगे बढ़ाने और नए युग की चुनौतियों, जैसे digital india और महिला सशक्तिकरण, को Trust की योजनाओं से जोड़ने का दायित्व है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News