नोबेल विजेता अमर्त्य सेन के योगदान व चरित्र पर सवाल
punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2017 - 01:56 PM (IST)

कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन पर कड़े शब्दों में कटाक्ष किया। घोष ने कहा कि हमारे एक नोबेल पुरस्कार विजेता बंगाली हैं, वे जिंदा हैं, हम काफी गर्वित हैं लेकिन उन्होंने क्या किया है बंगाल के लिए। उन्होंने देश को क्या दिया है, बंगाल या दुनिया का कोई व्यक्ति नहीं समझ पाता, वे खुद भी जानते हैं कि नहीं, संदेह है। उन्होंने नोबेल पुरस्कार हासिल किया है, इसके लिए हम बंगाली गर्वित हैं, दोनों हाथ उठाकर नाच रहे हैं लेकिन उन्होंने देश को क्या दिया है। ऐसे ही बंगाली पर आज गर्व किया जा रहा है जिसका कोई चरित्र नहीं, कोई मेरुदंड नहीं है।
घोष ने कहा कि बंगाल के बुद्धिजीवों पर गर्व किया जाता था, उनके विचारों का सम्मान किया जता था, लेकिन आज ठीक इसके उल्टा है। उन्होंने अमर्त्य सेन पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को खरीदा जा सकता है, धमकाया जा सकता है, ऐसे लोग पैर पर गिर सकते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक कार्यक्रम में नोबेल विजेता अमर्त्य सेन पर कटाक्ष किया।