गर्मी से नहीं मिली राहत, राजधानी की सुबह रही उमस भरी

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 12:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह उमस से भरी रही और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। इस साल की गर्मी ने पिछले 5 साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 60 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग के अधिकारी ने शहर में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान लगाया है। 
PunjabKesari
अधिकारी ने बताया कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। कल पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा था जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश भागों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। यहां के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। फैजाबाद, लखनऊ, आगरा, बरेली और मेरठ में दिन का तापमान इस सीजन में सामान्य के आसपास ही रहा। औराई प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 
PunjabKesari
रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल दिल्ली के तापमान में वृद्धी 20 से शुरू हुई और 8 दिनों तक लगातार बढ़ती रही। इससे पहले वेल्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आंधी-तूफान ने थोड़ी सी राहत पहुंचाई थी। उन्होंने बताया कि 20 मई के बाद से ही हवा में नमी की कमी हुई और आसमान साफ रहने की वजह से गर्म ​हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार को मौसम में थोड़ा ठंडा रहा क्योंकि पूर्वी हवाएं चल रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News