Omicron: कोरोना से अभी राहत नहीं- पिछले 24 में आए 3.06 लाख नए केस, एक्टिव मामले  22 लाख से ऊपर

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 09:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के नए मामलों में अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि रविवार के मुकाबले नए मामलों में करीब 8 प्रतिशत (27,469) की कमी है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 439 और मरीजों की मौत हुई है।

 

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 4 लाख 89 हजार 848 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर में वृद्धि दर्ज की गई है। यह कल के 17.78 प्रतिशत से ऊपर 20.75 प्रतिशत हो गया है। 

 

एक्टिव मरीज 22 लाख से ऊपर
देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 लाख से ऊपर हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या अब देश में 22 लाख 49 हजार 335 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में आंकड़े में 62130 की वृद्धि हुई। वहीं, रविवार को 2 लाख 43 हजार 495 मरीज बीमारी से ठीक भी हुए। ऐसे में कोरोना से देश में अब तक 36804145 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

 

मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी रेट अभी 93.07 प्रतिशत हो गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर 17.03 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 27 लाख 56 हजार 364 डोज लगाई गई। वहीं पिछले दिन 14 लाख 74 हजार 753 कोरोना सैंपल के टेस्ट भी किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News