दिल्लीः कांग्रेस के नेताओं की राहुल के साथ बैठक, AAP से नहीं होगा गठबंधन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2019 - 04:13 PM (IST)

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के अरमानों पर पानी फिर गया है। आम चुनाव में एकजुट होकर विपक्ष के चुनाव लडऩे को मंगलवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब दिल्ली कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने से साफ इंकार करते हुए अकेले मैदान में उतरने का ऐलान किया। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और तीन बार मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित ने यह ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं की एक राय है कि हमें अकेले चुनाव लड़ना चाहिए और आप के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली के पार्टी नेताओं के साथ करीब दो घंटे चली बैठक के बाद दीक्षित ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के इस फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हामी भर दी है।

PunjabKesari
3+3+1 फॉमूले पर थी चर्चा
वर्ष 2014 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा विजयी हुई थी जबकि इससे पहले 2009 में सभी पर कांग्रेस काबिज थी। वर्ष 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया था और आप ने 70 में से 67 सीटों पर विजयी हुई थी। इससे पहले चर्चा थी कि कांग्रेस और आप के बीच 3+3+1 फॉमूले पर बात बन गई है। पिछले काफी दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि दिल्ली की सात सीटों में से कांग्रेस और आप तीन-तीन सीटों पर तथा एक सीट पर निर्दलीय को लड़ाया जा सकता है। वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा के चुनाव में पहली बार उतरी आप ने 70 में से 29 सीटों पर विजय प्राप्त की थी और कांग्रेस के आठ विधायकों के सहयोग से केजरीवाल ने सरकार बनाई थी। दोनों के बीच यह सहयोग अधिक दिन नहीं चला और मात्र 49 दिन बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में आप की रिकार्ड तोड़ जीत ने सभी को चौंका दिया था।


PunjabKesari
कांग्रेस से गठबंधन को बेताब AAP
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि आप भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस के साथ दिल्ली में गठबंधन करने को तैयार है। खुद केजरीवाल ने ही कहा था कि राहुल ही गठबंधन में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, आप तो कांग्रेस के साथ जाना चाहती है। 


PunjabKesari
शीला को नहीं पंसद AAP का साथ
पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने के बाद से ही किसी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार नहीं थीं। शीला दीक्षित ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालते ही कहा था कि कांग्रेस आप के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अकेले ही दिल्ली में चुनाव लड़ेगी।


PunjabKesari
दिल्ली की 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है आप
बीते शनिवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 7 सीटों में से 6 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। हालांकि आप ने वेस्ट दिल्ली सीट के लिए कैंडिडेट घोषित न करके कांग्रस के साथ गठबंधन के लिए दरवाजे खुले रखे थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News