PM मोदी से बोले नीतीश- अब हम NDA छोड़कर नहीं जाएंगे, जमकर लगे ठहाके, देखें Video
punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 05:22 PM (IST)
नेशनल डेस्कः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया कि वह हमेशा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ बने रहेंगे। औरंगाबाद जिले में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 21,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अनावरण समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि राजग गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगा। मैं आपको (प्रधानमंत्री) भरोसा दिलाता हूं कि अब मैं हमेशा राजग में रहूंगा।''
"Ab idhar udhar hone wale nahi hain...": You arrived first, I disappeared, and I assure you, we are not going to budge anymore. We will stay with you only: Bihar CM Nitish Kumar to PM Modi. pic.twitter.com/MONw4H76ay
— IANS (@ians_india) March 2, 2024
कुमार ने पिछले महीने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को छोड़ अपने पुराने सहयोगी भाजपा नीत राजग में लौट आए थे। कुमार ने कहा, ‘‘हम बिहार में आपका (प्रधानमंत्री मोदी) स्वागत करते हैं। बिहार में खूब विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि अब चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी और राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। प्रदेश के लोग अब आर्थिक रूप से अधिक सशक्त महसूस करेंगे।''