निर्भया गैंगरेप पर SC का एेतिहासिक फैसला, पढ़े किसने क्या कहा?

punjabkesari.in Friday, May 05, 2017 - 06:41 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली में 16 दिसबंर, 2012 को हुए निर्भया गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। इस फैसले के बाद समूचे देश में खुशी की लहर है। हर कोई कोर्ट के फैसले की तारीफ कर रहा है। मालूम हो कि 16 दिसंबर 2012 की रात मृतक राम सिंह और उस समय नाबालिग रहे आरोपी के अतिरिक्त 4 लोगों ने शनिवार की शाम चलती बस में अपने दोस्त के साथ घर जा रही युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया था।

पढ़ें किसने क्या कहा?

- बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने फैसले के बाद कहा कि फैसले से काफी खुश हूं, फैसले में 5 साल का वक्त लगा लेकिन अंत में न्याय मिला।

- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा,  निर्भया के मां-बाप के जज़्बे को सलाम जिससे न सिर्फ उनकी बेटी को न्याय मिला बल्कि जुवेनाइल कानून बदला और सारी निर्भयाओं की लड़ाई सशक्त हुई।

- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारत की आत्मा को झकझोरने वाले निर्भया मामले में न्याय किया गया है। उन्होंने कहा, मेरी संपूर्ण संवदेना भारत की साहसी बेटी के बहादुर परिजनों के साथ है। इन परिजनों का संघर्ष यौन ङ्क्षहसा के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाली प्रत्येक महिला के संघर्ष का प्रतीक बन गया है। 

- कपिल सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करती है और ऐसे समाज का निर्माण करने का आह्वान करती है, जिसमें ऐसे अपराध नहीं हो। 4 वर्ष के बाद भी समाज में महिलाओं के खिलाफ ङ्क्षहसा के संदर्भ में हालात नहीं बदले हैं। सरकार और समाज को ऐसा माहौल बनाने की जरुरत है जहां महिलाओं के खिलाफ ङ्क्षहसा नहीं हो। 

- स्पेशल सीपी द‌िल्ली पुलिस ने कहा कि इस फैसले का डेमोन्सेट्रेटिव इफेक्ट समाज में जाएगा। आज के बाद दूरगामी परिणाम होगा। इस फैसले के बाद कोई इस तरह का क्राइम करने की सोच भी ना सके।

- वुमेन एक्टिविस्ट रुबी मुखर्जी ने कहा कि रेप केस में आरोपी की उम्र 14 साल होनी चाहिए।

- केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

- निर्भया के पिता बद्री सिंह ने कहा, "देर लगी जरुर, लेकिन न्याय मिला। अब कोई गिला नहीं"

- निर्भया की मां ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुशी हुई, इंसाफ में देर है अंधेर नहीं।¥æò

- कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, अंत में न्याय हुआ। उन्होंने उम्मीद जतायी कि निर्भया अन्य महिलाओं का अधिकार सुनिश्चित करने में और भी सुधार के लिए रोशनी दिखाएगी।  

- कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, आखिरकार निर्भया मामले में न्याय हुआ। लेकिन उन्होंने यह भी सवाल किया कि बिलकिस बानो के मामले का क्या हुआ। हमें बिलकिस बाने के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या करने वाले दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। अपराध के बाद दंड आवश्यक होता है। हम दूसरी निर्भया या बिलकिस को खोना नहीं चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News