गोवा में नाइट शॉपिंग का भी मिलेगा मौका, दुकानें और मॉल 24 घंटे खोलने की मंजूरी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 09:52 PM (IST)

पणजीः गोवा सरकार ने राज्य में दुकानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल को तीन साल तक चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति दे दी है। इस फैसले से इन प्रतिष्ठानों को सामान्य कारोबारी समय के बाद भी ग्राहकों और पर्यटकों को सेवाएं देने की अनुमति मिल गई है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

श्रम विभाग ने मंगलवार को गोवा दुकान एवं प्रतिष्ठान (रोजगार का विनियमन और सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2025 के तहत इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, यह अनुमति तीन साल तक प्रभावी रहेगी, जब तक कि सरकार इसे वापस नहीं लेती। इसमें कहा गया है कि यह छूट अधिनियम के वैधानिक प्रावधानों का पालन करने की शर्त पर दी गई है। अधिसूचना में चेतावनी दी गई है कि किसी भी वैधानिक प्रावधान या निर्धारित शर्त का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

कर्मचारियों के लिए रोज 8 घंटे काम की सीमा
चीजों को सही और सुरक्षित रखने के लिए कारोबारियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। जिन दुकानों या प्रतिष्ठानों में 10 से कम कर्मचारी हैं, उन्हें कारोबार शुरू करते समय ऑनलाइन जानकारी देनी होगी। साथ ही अगर वे अपना कारोबार हमेशा के लिए बंद करते हैं, तो इसकी सूचना सुविधाप्रदाता-सह-निरीक्षक को देनी होगी। कर्मचारियों से एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा या एक हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं कराया जा सकता। इसके अलावा दुकानों को अपने काम के घंटे और छुट्टियों को साफ-साफ दिखाना होगा। उन्हें अपनी जगह को साफ-सुथरा और हवादार भी रखना होगा, ताकि सभी को काम करने के लिए एक बेहतर और स्वस्थ माहौल मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News