नाइजीरिया में एक बार फिर आत्मघाती हमला, 45 लोगों के मारे जाने की खबर

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 05:35 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः उत्तरी नाइजीरिया हथियारबलों द्वारा लोगों पर आत्मघाती हमला किया गया, जिसमें 45 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इससे पहले नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर मुबी में आत्मघाती बम धमाकों में 24 लोग मारे गए थे। ये धमाके एक मस्जिद के अंदर और बाहर किए गये। यह धमाके तब हुए जब वहां के लोग दोपहर की नमाज की तैयारी कर रहे थे।


एक मई को हुई उस घटना के बाद अडमवा प्रांत की पुलिस ने धमाकों के पीछे इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम का हाथ बताया था। बता दें कि बोको हराम साल 2009 से ही नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र को इस्लामिक स्टेट बनाने के लिए लगातार हिंसा की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News