Share Market: आज फिर गिरावट के साथ खुला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 379 अंक और निफ्टी 111 अंक फिसला

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 09:38 AM (IST)

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती सत्र में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। सुबह करीब 9:33 बजे, बीएसई सेंसेक्स 379.55 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,603.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 111.85 अंक यानी 0.48 प्रतिशत टूटकर 23,103.10 के स्तर पर पहुंच गया।

किन शेयरों पर नजर?

शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और आईटी सेक्टर के कई दिग्गज शेयरों में कमजोरी देखी गई, जबकि कुछ मिडकैप और डिफेंस शेयरों में हल्की खरीदारी बनी रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News