नागपुर हिंसा मामले में NIA ने शुरू की जांच, औरंगजेब की कब्र का किया दौरा

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 03:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क : नागपुर हिंसा मामले में अब  NIA यानि की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी कदम रखा है। एजेंसी अधिकारियों ने इस मामले में औरंगजेब की कब्र का दौरा किया और वहां के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। NIA ने हिंसा से जुड़ी शुरुआती जानकारी जुटाई और इलाके का निरीक्षण किया।

हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन-
17 मार्च 2025 को औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर नागपुर में हिंसा भड़क गई थी। इसमें कई पुलिल वाले, डीसीपी, घायल हुए थे। इस घटना के उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की, पेट्रोल बम फेंके, पथराव किया और कुछ घरों पर भी हमला किया। वहीं इस हिंसा में बंग्लादेशी क्नेक्शन भी सामने आया है, जिसके बाद NIA ने इस मामले में केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

फहीम खान की गिरफ्तारी-
पुलिस ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को 19 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। आरोप है कि फहीम खान ने 500 से ज़्यादा दंगाइयों को इक्ट्ठा कर हिंसा को बढ़ावा दिया। इसके अलावा इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का केस भी दर्ज किया गया है।

कानूनी कार्रवाई और जांच-
नागपुर हिंसा के मामले में पुलिस और NIA दोनों ही जांच में जुटे हैं। NIA ने इस हिंसा को गंभीरता से लिया है और इसके पीछे के कनेक्शन को पूरी तरह से उजागर करने की कोशिश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News