Trains Regularization: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और हैदराबाद के बीच नियमित होंगी कई ट्रेनें

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 01:20 PM (IST)

Trains Regularization : दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय ने सुविधाओं का पिटारा खोल दिया है। अब तक विशेष (Special) के रूप में चल रही ट्रेनों को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में बदल दिया गया है। इससे न केवल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी बल्कि परिवहन भी सुगम होगा।

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अनुसार मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 17061/17062 चार्लापल्ली-नरसपुर-चार्लापल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दी है जिससे ट्रेन संख्या 07061/07062 चार्लापल्ली-नरसपुर-चार्लापल्ली विशेष ट्रेनों का संचालन नियमित हो जाएगा। ट्रेन संख्या 17061 चार्लापल्ली-नरसपुर एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को चलेगी जबकि ट्रेन संख्या 17062 नरसपुर-चार्लापल्ली एक्सप्रेस रविवार को संचालित होगी।

चार्लापल्ली से पहली सेवा 2 मई से होगी शुरू 

चार्लापल्ली से पहली सेवा 2 मई से शुरू होगी। यह शाम 7:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे नरसपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन नालगोंडा, गुंटूर, विजयवाड़ा, गुडीवाड़ा, कैकलूर, अकीविडु, भीमावरम टाउन, वीरवासराम और पलकोल्लू स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन नरसपुर से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:50 बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी। रेलवे मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इन ट्रेनों में 2ए, 3ए, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

रेलवे मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 07131/07132 नरसपुर-तिरुपति-नरसपुर विशेष ट्रेन सेवा को नियमित करते हुए ट्रेन संख्या 17428/17427 नरसपुर-तिरुपति-नरसपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दे दी है।ट्रेन संख्या 17428 नरसपुर-तिरुपति हर सोमवार को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 17427 तिरुपति-नरसपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस हर रविवार को चलेगी। साप्ताहिक ट्रेन 27 अप्रैल को दोपहर 3:50 बजे नरसपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:40 बजे तिरुपति पहुंचेगी। यह ट्रेन पकालोल्लू, भीमावरम जंक्शन, भीमावरम टाउन, अकीविडु, कैकलूर, गुडीवाड़ा, विजयवाड़ा, तेनाली, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर और रेनिगुंटा स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें: Car-Free Travel Destinations: दुनिया की वो 8 जगहें जहां गाड़ियां हैं Ban, यहां साइकिल और घोड़ा-गाड़ी ही है पहचान!

तिरुपति-नरसपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 मई को रात 10:10 बजे तिरुपति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे नरसपुर पहुंचेगी। इस बीच रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 20916/20915 इंदौर-लिंगमपल्ली-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस को चारलापल्ली तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। यह व्यवस्था 25 अप्रैल से प्रभावी होगी। इंदौर-चारलापल्ली ट्रेन शनिवार को इंदौर से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:15 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।

चारलापल्ली-इंदौर ट्रेन रविवार को चारलापल्ली से रात 8:45 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को रात 12:15 बजे इंदौर पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 12775/12776 काकीनाडा टाउन - लिंगमपल्ली - काकीनाडा टाउन एक्सप्रेस की आवृत्ति को सप्ताह में तीन बार से बढ़ाकर प्रतिदिन करने की मंजूरी दे दी है। यह व्यवस्था 21 अप्रैल से प्रभावी होगी। इस ट्रेन को समलकोट रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त पड़ाव दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News