PAK नागरिकों की नई चाल, भारत से निकलने के डर से फाड़ डाले पासपोर्ट, सैकड़ों हुए गायब

punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 01:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क। पहलगाम में हुए हिंदू नरसंहार के बाद भारत सरकार के पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के फैसले के बाद यहां मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों ने एक नई चाल चली है। सैकड़ों पाकिस्तानियों ने अपने पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए हैं जिससे उनकी वापसी की प्रक्रिया और जटिल हो गई है। बिना दस्तावेजों के पाकिस्तानी अधिकारी इन्हें वापस लेने से इनकार कर रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा देशव्यापी छापेमारी में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक अपने दर्ज पतों से गायब हैं। अब भारत सरकार के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि इन लोगों का क्या किया जाए - क्या उन्हें जेल में रखा जाए, जबरन वापस भेजा जाए या कोई और रास्ता निकाला जाए।

आंकड़ों के अनुसार भारत से पाकिस्तान जाने वाले हजारों नागरिकों में से अब तक केवल 1,000 के आसपास ही वापस भेजे जा सके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में से कई ने अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज नष्ट कर दिए हैं। इस वजह से वाघा-अटारी सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारी उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। यह स्थिति भारत के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है क्योंकि बिना पहचान के इन लोगों को वापस भेजने का कोई आसान तरीका नजर नहीं आ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 10 हजार की खतरनाक शर्त, 5 बोतलें शराब... और मौत, मस्ती के चक्कर में 21 वर्षीय युवक ने गंवाई जान

 

गायब हुए पाकिस्तानी, फर्जी निकले पते

नियमों के मुताबिक वीजा पर भारत आने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय में अपने ठहरने का पता दर्ज कराना अनिवार्य होता है लेकिन जब भारत सरकार ने वीजा रद्द किए और सुरक्षा एजेंसियां इन पतों पर पहुंचीं तो ज्यादातर लोग वहां नहीं मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग घूमने या काम से बाहर जाने का बहाना बनाकर गायब हो गए और फिर वापस नहीं लौटे। कुछ मामलों में तो दिए गए पते भी फर्जी निकले जिससे सुरक्षा एजेंसियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

 

यह भी पढ़ें: क्या HIV पॉजिटिव व्यक्ति के साथ बना सकते हैं शारीरिक संबंध? यहां जानिए पूरा सच

 

पाकिस्तान क्यों नहीं जाना चाहते?

वापसी की प्रक्रिया संभाल रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूछताछ में दस्तावेज नष्ट करने वाले कुछ लोगों के चौंकाने वाले खुलासे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ये लोग पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते क्योंकि वहां न खाने को अनाज है न रहने को जगह। कुछ लोगों ने पाकिस्तान की खराब अर्थव्यवस्था और अस्थिर हालात का हवाला देते हुए भारत में ही रहने की गुहार लगाई। यह स्थिति भारत के लिए न केवल प्रशासनिक बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी एक गंभीर चुनौती है।

आंकड़ों की तुलना करें तो जितने पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस गए हैं उससे कहीं अधिक भारतीय नागरिक पाकिस्तान से लौट आए हैं लेकिन भारत में गायब हुए इन पाकिस्तानी नागरिकों का मुद्दा अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ गया है। खुफिया एजेंसियां इनके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं लेकिन गायब हुए लोग और नष्ट किए गए दस्तावेज इस पूरे मामले को और भी उलझा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News