Heart Attack Risk: गुस्सा आया तो संभल जाएं! 8 मिनट में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा – रिसर्च में बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 02:51 PM (IST)

Heart Attack Risk: हाल ही में हार्ट अटैक के खतरे को लेकर स्टडी सामने आई है। इस स्टडी में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इस स्टडी में पाया गया है कि अगर आप 8 मिनट तक गुस्से में रहते हैं तो इसका असर आपके दिल और ब्लड सर्कुलेशन पर होगा। इस असर से आपकी ब्लड वेसल्स की काम करने की क्षमता कम होगी। वहीं अगर आप बार- बार गुस्सा करते हैं तो आपमें दिल की बिमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है।

PunjabKesari

280 लोगों पर की गई स्टडी

ये स्टडी 280 लोगों पर की गई थी, जो शारीरिक रुप से बिल्कुल स्वस्थ थे। इन लोगों को कोई बीमारी नहीं थी। इन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया। इसमें कुछ लोगों को 8 मिनट के लिए गुस्से वाली बातें, उदासी वाली बातें याद करने को कहा गया। बाकी बचे लोगों को केवल 8 मिनट के लिए गिनती करने को कहा गया। इस शोध के बाद यह पाया गया कि जो लोगों को गुस्से वाली बातें याद करने के लिए कहा गया था उनकी ब्लड वेसल्स केवल आधी ही सिकुड़ रही हैं, जबकि बाकी लोगों ऐसा असर नहीं देखा गया।

PunjabKesari

शरीर को ऐसे प्रभावित करता है गुस्सा

जब एक व्यक्ति गुस्सा करता है तो उसके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन काफी तेजी से बढ़ जाता है। इससे रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी परत सख्त हो जाती है और आपकी वेसल्स अच्छे से फैल नहीं पाती। गुस्सा करने से ब्लड प्रेशर काफी तेजी से बढ़ता है, जिसका असर आपके दिल पर पड़ता है। अगर किसी आदमी को एक ही समय पर बार- बार गुस्सा आता है को उसकी ब्लड वेसल्स को पूरा खुलने का समय नहीं मिलता। जिसके चलते धमनियों में प्लाक जमा हो सकता है, जो बाज में हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे  का कारण बनता है।  

क्या उदासी या चिंता का भी यही असर होता है?

वहीं स्टडी में यह भी पाया गया है कि गुस्सा करने वालों की तुलना में उदासी या चिंता करने वालों के ब्लड वेसल्स पर कम असर हुआ। इससे साफ होता है कि ज्यादा गुस्सा करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News