आंध्र प्रदेश में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मौजूदा वायरस से 15 गुना ज्यादा खतरनाक

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 07:01 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। इस बीच देश में कोरोना का नया वैरिएंट सामने आया है, जिसका नाम है एपी स्ट्रेन (AP Strain)। यह वैरिएंट आंध्र प्रदेश में पाया गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे N440K वैरिएंट बुलाया जा रहा है। इसकी खोज सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने की है। बताया जा रहा है कि यह वैरिएंड मौजूदा वैरिएंट से 15 गुना ज्यादा संक्रामक है। इसकी वजह से 3-4 दिनों में ही लोग बीमार हो रहे हैं।

एपी स्ट्रेन यानी N440K वैरिएंट को सबसे पहले आंध्र प्रदेश के  कुरनूल में खोजा गया था। यह वैरिएंट B1.617 और B1.618 वैरिएंट से ज्यादा ताकतवर है। विशाखापट्टनम के जिलाधिकारी वी. विनय चंद ने बताया कि CCMB में इस समय कई वैरिएंट्स की जांच की जा रही है। कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक है ये तो CCMB के वैज्ञानिक ही बता पाएंगे। नए स्ट्रेन के सैंपल प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

ऐसा देखने में आ रहा है कि कोरोना वायरस का नया एपी स्ट्रेन यानी N440K वैरिएंट जल्दी विकसित हो रहा है। इसका इनक्यूबेशन पीरियड और बीमारी फैलाने की समय सीमा कम है। ये काफी तेजी से फैल रहा है। साथ ही ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है। नए वैरिएंट से संक्रमित लोग 3 से 4 दिनों में ही गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं।

पहली कोरोना लहर जैसी हालत नहीं है। इस बार नए वैरिएंट तेजी से लोगों को बीमार कर रहे हैं। एपी स्ट्रेन वैरिएंट को लेकर अभी वैज्ञानिक भी परेशना हैं। क्योंकि इसके बारे में ज्यादा कुछ बता पाना मुश्किल हो रहा है। यह वायरस तेजी से युवा लोगों को टारगेट कर रहा है। यह वैरिएंट उन्हें भी नहीं छोड़ रहा जो फिटनेस का ख्याल रखते हैं या फिर जिनकी इम्युनिटी मजबूत है। लोगों के शरीर में साइटोकाइन स्टॉर्म आ रहे हैं।

दक्षिण भारत में इस समय पांच मुख्य वैरिएंट फैले हुए हैं। B.1, B.1.1.7, B.1.351, B.1.617 और B.1.36* (N440K)। ऐसा देखने को मिल रहा है कि दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में इस समय एपी स्ट्रेन वैरिएंट काफी तेजी से फैल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News