क्रिश्चियन, मुस्लिम, हिंदू के बाद कौन? चौथे सबसे बड़े धर्म का खुलासा, हैरान कर देगी रिपोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, May 13, 2025 - 07:52 AM (IST)

 नई दिल्ली: धरती पर जब से सभ्यता की शुरुआत हुई है, धर्म इंसानों के विश्वास और जीवनशैली का सबसे अहम हिस्सा रहा है। हर दौर में नए धर्म जन्मे, कुछ फलते-फूलते रहे और कुछ समय के गर्त में खो गए। पर आज की दुनिया में, जहां टेक्नोलॉजी और तर्कशील सोच का बोलबाला है, धर्म का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। कभी विश्व की आत्मा कहे जाने वाले धर्मों की चमक आज फीकी होती जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया का चौथा सबसे बड़ा "धर्म" अब कोई पारंपरिक धर्म नहीं, बल्कि वह लोग हैं जो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखते। अनुमानित आंकड़ोंके अनुसार, दुनियाभर में 300 से ज्यादा धर्मों की संख्या है लेकिन बड़ी संख्या में हिंदू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई, यहूदी और वुडू धर्म हैं इस बीच हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें चौथे सबसे बड़े धर्म का खुलसा किया गया आईए जानते है। 

  कौन हैं दुनिया के सबसे बड़े धर्मावलंबी?

ग्लोबल डेटा और रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में दुनिया की जनसंख्या को अगर धर्मों के आधार पर बांटा जाए तो तस्वीर कुछ इस तरह बनती है:

  • ईसाई धर्म सबसे आगे है, जिसे मानने वालों की संख्या लगभग 31.6% है।

  • इस्लाम धर्म दूसरे स्थान पर है, जिसकी वैश्विक हिस्सेदारी 25.8% है।

  • तीसरे स्थान पर है हिंदू धर्म, जो करीब 15.1% जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है।

अब बात आती है उस चौथे नंबर की, जिसने सबको चौंका दिया है...

चौथे नंबर पर हैं 'धर्मनिरपेक्ष' लोग!

जी हां, दुनिया में अब चौथे सबसे बड़े "धार्मिक समूह" की श्रेणी में आते हैं वो लोग जो किसी भी धर्म को नहीं मानते। इस वर्ग में नास्तिक, अज्ञेयवादी (Agnostic) और धार्मिक रूप से उदासीन लोग शामिल हैं। इनकी संख्या वैश्विक आबादी का लगभग 14.4% है — यानी यह किसी संगठित धर्म से कहीं बड़ी 'आस्था की खामोशी' है।

धर्म क्यों छोड़ रहे हैं लोग?

हाल ही में Pew Research Center द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि पूरी दुनिया में धर्म से विमुख होने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है। खासकर विकसित देशों में यह ट्रेंड और तेज़ हो गया है।

  • स्पेन जैसे पारंपरिक कैथोलिक देश में ईसाइयों की संख्या घटकर 54% तक आ गई है।

  • इटली में भी 20% लोगों ने धर्म से दूरी बना ली है।

  • नीदरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, यूके, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में धर्मत्याग करने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है।

पांचवां सबसे बड़ा धर्म कौन सा?

  • बौद्ध धर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है, जिसे मानने वालों की संख्या 6.6% है।

  • इसके बाद आता है यहूदी धर्म, जिसकी वैश्विक हिस्सेदारी महज़ 0.2% है।

हालांकि कुछ धर्म आज भी सांस्कृतिक जड़ों में गहराई से जुड़े हैं, लेकिन तेज़ी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में ये जड़ें अब हिलती नज़र आ रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News