अमरनाथ यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, 18 दिन में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 09:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अमरनाथ यात्रा में इस वर्ष रविवार को एक नया रिकॉर्ड बना जब दक्षिण कश्मीर में स्थित गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या चार लाख के पार पहुंच गई।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “भगवान शिव की कृपा से पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और चार लाख से अधिक श्रद्धालु यह यात्रा पूरी कर चुके हैं। अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए हैं। इस आशीर्वाद के लिए मैं बाबा अमरनाथ को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और यात्रा को सभी के लिए वास्तव में दिव्य अनुभव बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार जताता हूं।”

सिर्फ 18 दिन में चार लाख का आंकड़ा पार करने के बाद यह वार्षिक यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होगी। वर्ष 2025 में कुल 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की थी, जबकि 2024 में यह संख्या 5.12 लाख थी। अब तक सबसे अधिक 6.30 लाख श्रद्धालुओं ने 2011 में अमरनाथ यात्रा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News