दिल्ली के एक स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौ'त, CCTV में गिरने से ठीक पहले के आखिरी पल कैद

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 02:26 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ साल की एक बच्ची की बुधवार को क्लासरूम के अंदर अचानक गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को सुबह करीब 9:52 बजे बच्ची के संबंध में एक PCR कॉल आई थी। बच्ची को निर्माण विहार स्थित 'मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर' ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शुरुआती जांच के दौरान, पुलिस ने क्लासरूम का CCTV फुटेज देखा, जिसमें बच्ची अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है। फुटेज में बच्ची क्लासरूम में आती है, अपनी कमर पर हाथ रखती है और फिर अचानक जमीन पर गिर जाती है। टीचर तुरंत उसे उठाते हैं और कुर्सी पर बैठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बच्ची बेहोश नजर आती है।।

इसके बाद टीचर क्लासरूम से बाहर भागते हुए दिखाई देते हैं और कुछ ही सेकंड में वापस आकर बच्ची को बाहर ले जाते हैं। स्कूल परिसर के अन्य CCTV फुटेज में बच्ची को बाकी छात्रों के साथ सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है। एक और क्लिप में, वह स्कूल परिसर के अंदर एक जगह पर कई अन्य बच्चों के साथ दिखाई दे रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है, हालांकि अभी तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता और स्कूल प्रशासन के बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं। जांच के तहत CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है। बच्ची की मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News