21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह विकसित हुआ है, जो कमल के समान है... संसद में बोले राहुल गांधी

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2024 - 02:41 PM (IST)

नई दिल्ली : आज मानसून सत्र का छठा दिन है, और लोकसभा में राहुल गांधी बजट पर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी से आग्रह किया था कि वे आम जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार रखें। राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण के दौरान कहा कि मौजूदा स्थिति में लोगों को डराने और डरने की मानसिकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद भी इस डर का सामना कर रहे हैं, और पूरे देश में एक व्यापक डर का माहौल बन चुका है। गांधी ने यह भी कहा कि आज हर वर्ग चाहे वह युवा हो, किसान हो, या छोटे कारोबारी सभी डर के साये में जी रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें एक नए चक्रव्यूह की जानकारी मिली है जो 21वीं सदी में विकसित हुआ है। उन्होंने इसे कमल के फूल के आकार में बताया, जिसमें मोदी की छवि को केंद्रीय स्थान पर रखा गया है। उन्होंने टिप्पणी की कि मोदी ने इसे अपनी छाती पर सजाया हुआ है। गांधी ने छोटे कारोबारियों पर बढ़ते टैक्स टेरेरिज़्म का आरोप लगाया और बजट के इंटर्नशिप प्रोग्राम को सिर्फ एक मजाक करार दिया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और रोजगार देने वालों पर चक्रव्यूह से हमला किया जा रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे को भी उठाया, और आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- 'न्यायाधीशों को बिना जोखिम के फैसले लेने की आवश्यकता', CJI चंद्रचूड़ ने ट्रायल जजों को क्यों दी बड़ी नसीहत

राहुल गांधी ने संसद में यह भी कहा कि किसानों को संसद के परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ किसान उनसे मिलने आए थे लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जब उन्होंने खुद वहां जाकर मीडिया के साथ गए, तब ही किसानों को अंदर जाने की इजाजत मिली। इस पर उन्होंने बताया कि मीडिया के साथ उनके पहुंचने के पहले दरवाजे बंद थे और बिरला ने कहा कि किसे आने देना है और किसे नहीं, यह निर्णय स्पीकर का होता है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी में कोई और बयान नहीं दे सकता।

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि बजट में पहली बार सेना के जवानों को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाया गया है, और पेंशन के लिए एक भी पैसा नहीं रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में किसानों के लिए तीन काले कानून बनाए गए हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News