Netherlands Jobs: 1 साल में 51 लाख की सैलरी! नीदरलैंड की जॉब मार्केट में भारतीयों के लिए खुला बड़ा दरवाजा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 15, 2025 - 11:04 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: हर साल लाखों भारतीय एक बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश की ओर रुख करते हैं। अधिकतर की यही चाहत होती है - अच्छी तनख्वाह, बेहतर जीवनशैली और आर्थिक सुरक्षा। लेकिन कई बार यह सपना संघर्षों से भरा होता है, खासतौर पर तब जब स्किल का अभाव हो। मगर अगर आपके पास टेक्निकल या प्रोफेशनल स्किल्स हैं, तो दुनिया के कई देशों में आपके लिए बेहतरीन मौके इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं में एक शानदार विकल्प है - नीदरलैंड, यानी यूरोप का वह देश जो सुंदरता, फुटबॉल और ट्यूलिप फूलों के साथ-साथ अब करियर के सुनहरे मौकों के लिए भी जाना जाने लगा है।

नीदरलैंड: जॉब और जीवन का आदर्श मेल
नीदरलैंड उन देशों में शुमार है जहां काम और ज़िंदगी के बीच बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। यहां न सिर्फ औसतन सालाना सैलरी लगभग 50,000 यूरो (करीब 51 लाख रुपये) है, बल्कि यहां की वर्किंग पॉलिसीज भी वर्कर्स फ्रेंडली हैं।

यहां हफ्ते में सिर्फ 36 से 40 घंटे काम करना आम है और ऑफिस शिफ्ट सामान्यतः शाम 5 बजे तक खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं, वर्क डिटैचमेंट राइट यानी "वर्क के बाद काम से कटने का अधिकार" भी यहां कानूनी रूप से मान्य है। मतलब, ऑफिस टाइम खत्म होते ही आपका काम भी खत्म — कोई कॉल, कोई मेल नहीं!

नीदरलैंड में नौकरी करने के फायदे
उच्च वेतन:
सॉफ्टवेयर, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग सेक्टर में जॉब करने वालों को राष्ट्रीय औसत से अधिक सैलरी मिलती है।
वर्क-लाइफ बैलेंस: सीमित काम के घंटे और कार्य के बाद निजी जीवन को प्राथमिकता देने वाला सिस्टम।
स्वास्थ्य और सुरक्षा: कंपनियां कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देती हैं।
यूरोप में प्रवेश का सरल रास्ता: एक बार नीदरलैंड में बस गए तो पूरे शेंगेन क्षेत्र में घूमने और नेटवर्क बनाने के मौके खुल जाते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News