नेपाल में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में ड्रग्स 5 भारतीय गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 07:17 PM (IST)
International Desk: नेपाल के पोखरा शहर में मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस के एक बयान के मुताबिक, मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने रविवार को पांच भारतीय नागरिकों को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे उत्तर प्रदेश के पंजीकरण संख्या वाली अपनी कार में मादक पदार्थ लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के मजुवा इलाके से गिरफ्तार किया गया।
उसने बताया कि गिरफ्तार किये गए भारतीय नागरिकों की पहचान विकास कुमार (27), बरजली पासवान (29), अभय कुमार मिश्रा (33), प्रीतम कुमार (33) और अभिषेक कुमार पासवान (25) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से ब्यूप्रेनोर्फिन, डायजेपाम और फेनेर्गन की लगभग 1,800 शीशियां, ट्रामाडोल के 1,800 कैप्सूल और पांच मोबाइल फोन बरामद किये गए। इसके अलावा एक कार भी जब्त की गई। मामले की जांच की जा रही है। भा
