सामने आया हिमस्खलन का डरा देने वाला वीडियो- अचानक भरभरा कर गिरा बर्फ का पहाड़ लोगों में मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 17, 2021 - 02:08 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अकसर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं ऐसे में एक हिमस्खलन का वीडियो बड़ी ही तेजी से इंडटरनेट पर वायरल हो रहा है।  बताया जा रहा है कि यह वीडियो नेपाल के मस्टैंग जिले का है। एक अधिकारी के हवाले से बताया कि 30 मिनट तक बर्फ के टूटने की घटना में सात छात्रों सहित 11 लोग घायल हो गए है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Everest Base camp 2022 (@mountain.trekking)

उधर, मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। घायलों में से अधिकांश स्थानीय स्कूल के छात्र हैं। अधिकारी ने कहा कि हिमस्खलन तुकुचे पर्वत से हुआ। हादसे में जनदर्शन अमरसिंह हाईस्कूल चपेट में आ गया। इस दौरान स्कूल में क्लास चल रहे थे।
 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई लोगों की चीखें भी सुनाई दी जा सकती हैं और कई अन्य लोगों को कवर के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि  घटना का वीडियो 14 नवंबर को @mountaintrekking द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News