भारतीय महिलाओं के लिए सख्त नागरिकता नियम बनाने की तैयारी में नेपाल

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2020 - 09:55 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः शादी के बाद पति का घर ही दुल्हन का घर हो जाता है। और दुनियाभर में यह नियम लागू है कि शादी के बाद जिस देश में लड़की शादी करके जाती है वहां की नागरिकता उसे मिल जाती है। लेकिन नेपाल मे अब भारतीय से ब्याह कर आने वाली लड़कियों को नागरिकता के लिए 7 साल इंतजार करना होगा। भारत से चल रहे सीमा विवाद के बीच शनिवार को नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में नागरिकता नियमों में बदलाव का निर्णय लिया गया है।

 

नेपाली गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने बताया, नियम में बदलाव का प्रस्ताव भारत को ध्यान में रखकर लिया गया है। बदलाव के तहत जब कोई भारतीय लड़की नेपाली युवक से शादी करेगी तो उसे उसके साथ सात वर्ष लगातार रहने के बाद ही नेपाल की नागरिकता मिलेगी। बीते हफ्ते नेपाल में बिहार की एक बेटी से मिलने जाते वक्त सीतामढ़ी सीमा पर नेपाली जवानों की भारतीयों से झड़प हो गई थी। इसमें दो भारतीयों की जान भी गई थी। जबकि लड़की के रिश्तेदार को नेपाल पुलिस ने 24 घंटे हिरासत में रखा था। . नेपाली गृहमंत्री ने यह दावा तो कर दिया कि भारत विदेश महिला को शादी के सात साल बाद नागरिकता देता है।

 

हालांकि हकीकत यह है कि नेपाल से आने वाली बहू पर भारत में यह नियम लागू नहीं है। धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर एक-दूसरे से जुड़े भारत-नेपाल का द्विपक्षीय रिश्ता सदियों पुराना है। इस संबंध में नेपाल के गृहमंत्री राम बहादुर थापा का कहना है कि इस नियम में कुछ अलग नहीं किया है। भारत भी विदेशी लड़कियों को किसी भारतीय से शादी के सात साल बाद ही नागरिकता देता है। हमारा प्रस्ताव भी इसी आधार पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News