NEET-UG पेपर लीक मामले में NTA प्रमुख का बड़ा दावा- पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए थे

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 04:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क : NEET-UG पेपर लीक मामले में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। NTA  के शीर्ष अधिकारियों ने दावा किया है कि NTA के आंतरिक सिस्टम से कोई पेपर लीक नहीं हुआ था। बस कुछ सवाल ही बाहर आए थे। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार जब संसदीय समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को घेरते हुए पूछा कि इस बड़ी लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है, तो एनटीए प्रमुख ने कहा कि इसका सटीक और अंतिम जवाब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगा।

ये भी पढ़ें-  'Cockroach Janata Party' के स्पोर्ट में उतरे शशि थरूर, बोले-यह पाकिस्तानी साजिश नहीं, भारतीय युवाओं का गुस्सा है

 

सांसदों की नाराजगी और बड़े सुधारों की मांग की

विपक्ष के सांसदों ने बैठक के दौरान सवाल उठाते हुए परीक्षा प्रणाली की कमियों को लेकर एनटीए अधिकारियों पर तीखे सवाल दागे। संसदों ने NTA के कामकाज के तरीको पर नराजगी जताते हुए सिस्टम की कमियों को ठीक करने की बात कही है। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया, "सभी सांसद नीट मामले को लेकर बेहद चिंतित हैं। बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई और सदस्यों की तरफ से व्यवस्था को सुधारने के लिए कई अहम सुझाव दिए गए हैं।" एजेंसी के महानिदेशक ने समिति को आश्वस्त किया कि वे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं और सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News