NDA की तीसरी बार जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर देश की जनता की मुहर है: योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 09:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की आम चुनाव में तीसरी बार जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति, नेतृत्व और निर्णयों पर देश की जनता की मुहर बताया। 

आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, ''भारत की जनता-जनार्दन ने लगातार तीसरी बार राजग को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में राजग को पूर्ण बहुमत का जनादेश प्राप्त हुआ है। यह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीति, नेतृत्व और निर्णयों पर देश की जनता के विश्वास की मुहर है।'' 

उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ‘‘परिवार भाव के साथ जुटे भाजपा-राजग गठबंधन के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं जनता-जनार्दन का आभार! भारत माता की जय!।” 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News