NCP नेता सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं सांसद
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 10:03 PM (IST)
मुंबई/पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले की कार शनिवार को मुंबई-पुणे रोड पर एक दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, पुणे से मुंबई जाते समय एक अन्य कार (नंबर GJ 13 CF 5257) ने सुले की गाड़ी को साइड से ज़ोरदार टक्कर मार दी।
सांसद और चालक दल सुरक्षित
राहत की बात यह रही कि इस टक्कर के बावजूद कार में सवार सुप्रिया सुले और उनके सभी सहयोगी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए सुले ने इसे एक "बहुत बुरा अनुभव" बताया और कहा कि भगवान का शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई।
While travelling from Pune to Mumbai today, I had an awful experience on the highway when vehicle GJ13CF5257 rammed into my car from the side due to reckless driving. Thankfully, everyone is safe.
— Supriya Sule (@supriya_sule) May 9, 2026
Incidents like these are a serious reminder that overspeeding and negligence on… pic.twitter.com/WrOGsNzqLX
सड़क सुरक्षा के लिए अपील
इस हादसे के बाद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं याद दिलाती हैं कि लापरवाही और तेज़ रफ़्तार कई लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है। उन्होंने सभी से सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आग्रह किया ताकि हाईवे पर यात्रा सुरक्षित हो सके।
