दो राज्यों में बंटा ये अनोखा स्टेशन, 4 भाषाओं में होती है अनाउंसमेंट, एक बेंच पर बैठो तो बदल जाते है राज्य

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 11:14 AM (IST)

Navapur Railway Station: भारत में अनेक रेलवे स्टेशन है लेकिन एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन है जो 2 राज्यों में बंटा हुआ है। जहां 4 भाषाओं में लगातार घोषणाएं होती हैं। इस स्टेशन पर खड़ा यात्री दो अलग-अलग राज्यों की सीमा में मौजूद हो सकते हैं, और यहां तक कि बेंच पर बैठने के लिए भी राज्य बदल सकता है। इसी खासियत के कारण यह स्टेशन बेहद दिलचस्प और अनोखा माना जाता है। यह स्टेशन है Navapur Railway Station अपने दिलचस्प बंटवारे के कारण बेहद खास माना जाता है।

नवापुर रेलवे स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका एक हिस्सा Gujarat के तापी जिले में आता है, जबकि दूसरा हिस्सा Maharashtra के नंदुरबार जिले में स्थित है। इस वजह से स्टेशन का हर हिस्सा दो राज्यों में बंटा हुआ है। यहां तक कि प्लेटफॉर्म पर लगी बेंच, टिकट काउंटर और अन्य सुविधाएं भी इस तरह बंटी हुई हैं कि एक ही जगह पर खड़े होकर यात्री दो राज्यों की सीमा में मौजूद हो सकते हैं।

स्टेशन पर चार भाषाओं में अनाउंसमेंट की जाती
इस अनोखे स्टेशन पर एक और खास बात यह है कि यहां यात्रियों की सुविधा के लिए चार भाषाओं में अनाउंसमेंट की जाती है। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर हिंदी और अंग्रेजी सुनने को मिलती है, लेकिन नवापुर में हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी-चारों भाषाओं में लगातार घोषणाएं होती हैं ताकि दोनों राज्यों के यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

स्टेशन पर सीमा को दर्शाने के लिए प्लेटफॉर्म के बीचों-बीच एक पीली लाइन भी खींची गई है, जो यह दिखाती है कि कौन सा हिस्सा किस राज्य में आता है। दिलचस्प बात यह है कि स्टेशन का टिकट काउंटर महाराष्ट्र में स्थित है, जबकि स्टेशन मास्टर का ऑफिस और पुलिस थाना गुजरात की सीमा में आता है।

Navapur Railway Station Facts इसे भारत के सबसे अनोखे रेलवे स्टेशनों में शामिल करते हैं। यह न केवल Administrative law का अनोखा उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे दो राज्यों के बीच मिलकर एक ही सिस्टम को बेहतर तरीके से चलाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News